
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार में वर्ष 2019 से 2024 के बीच केवल 16 प्रतिशत विधेयकों को संसद की स्थायी समितियों के पास भेजा गया, जबकि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए वर्ष 2009 से 2014 के दौरान 71 प्रतिशत विधेयकों को इन समितियों के पास भेजा गया था।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 को संबंधित संसदीय स्थायी समिति (वित्त) के पास भेजने की मांग की है।

