Latest NewsUncategorizedसंविधान की एक प्रति के साथ पुराने संसद भवन से नए में...

संविधान की एक प्रति के साथ पुराने संसद भवन से नए में प्रवेश किए कांग्रेसी MP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद (Congress MP) मंगलवार को संविधान की एक प्रति के साथ पुराने भवन से नए संसद भवन (Parliament House) की ओर चले।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी सांसद गौरव गोगोई, दीपेंद्र हुड्डा, केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला, शक्तिसिंह गोहिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, ए. रेवंत रेड्डी, DMK नेता कनिमोझी और अन्य लोग पुराने संसद भवन से निकलते समय संविधान की प्रति लेकर चले।

इसके बाद वे संविधान की प्रति के साथ नए संसद भवन में दाखिल हुए। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सुझाव दिया था कि पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के रूप में जाना जाना चाहिए, जिस दिन सभी विधायी कार्य नए संसद भवन में स्थानांतरित हो जाएंगे।

उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह है सेंट्रल हॉल

संसद के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेंट्रल हॉल (Central Hall) में एक समारोह को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा था, ”मेरा एक सुझाव है।

अब जब हम नई संसद में जा रहे हैं तो पुराने भवन की गरिमा कभी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ पुराना संसद भवन बनकर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इसलिए मेरा आग्रह है कि यदि आप सहमत हैं तो इसे ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाना चाहिए।”

अपने 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था, ”1947 में अंग्रेजों ने यहीं सत्ता का हस्तांतरण किया था, हमारा सेंट्रल हॉल उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह है।”

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...