पद यात्रा निकाल रहे कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू हिरासत में लेकर छोड़े गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ललितपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा निकालने को लेकर अड़े प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत समेत 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से हिरासत में लिया गया था।

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया। बाद में उन्हें निजी मुचालके पर छोड़ दिया गया।

लल्लू सिंह ने कहा प्रदेश में गोशालाओं में गाय भूख प्यास से मर रही हैं।

गोवंश की मौतों को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि, गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फिक्र है और न ही किसानों पर रहम है।

Share This Article