कांग्रेस ने किया भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया के बयान का स्वागत

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करने की बात कही है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शनिवार को कहा कि भाजपा झारखंड प्रभारी का यह बयान कहीं उनके लिए व्यक्तिगत परेशानी का सबब ना बन जाए।

भाजपा यदि उनके इस बयान पर उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है तो कांग्रेस पार्टी उनका बचाव करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य से पहली बार झारखंड आए दिलीप सैकिया को जरूर कहीं ना कहीं यह आभास हुआ होगा कि झारखंड की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। इस कारण ही उन्होंने यह बयान दिया।

प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने दिलीप सैकिया को पार्टी प्रभारी बनाया है और उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपने  का काम किया है।

इसलिए उन्हें सरकार के कामकाज की समीक्षा का काम छोड़कर अपने संगठन के कार्यों को दुरुस्त करना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से यह पूछना चाहिए कि पूरे कोरोना में वह पार्टी दफ्तर में ताला जड़कर अपने घरों में क्यों आराम फरमा रहे थे।

Share This Article