भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा, 16,159 नए मामले दर्ज, 28 मौतें

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने बुधवार को कहा कि भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों में COVID-19 के 16,159 नए मामले दर्ज किए। यह संख्या मंगलवार को सामने आई 13,086 से अधिक है।

इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 28 लोगों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 5,25,270 हो गया। वहीं 15,394 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।

भारत में कोरोना से ठीक हुए कुल संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गई है, जिससे रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली बढ़कर 3.56 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.84 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,54,465 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल हुए टेस्ट की संख्या बढ़कर 86.49 करोड़ से अधिक हो गई।

Share This Article