झारखंड के 12 जिलों तक पहुंचा कोरोना, अबतक कुल कोरोना के 375 सक्रिय मामले

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 375 सक्रिय मामले (375 active cases of corona in the state) में सबसे अधिक रांची में 139 केस सक्रिय है।

बुधवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 12 जिले से कोरोना के 78 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल दो करोड़, 21लाख, 76 हजार 311 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, चतरा से दो, देवघर से 17, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 19, गोड्डा से दो, गुमला से चार, हजारीबाग से चार लातेहार से एक, पलामू से एक, रांची से 23 और सरायकेला से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 190 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 21लाख, 76 हजार 311 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 375 सक्रिय केस है।

Share This Article