झारखंड में कोरोना के 288 पॉजिटिव मरीज़ की पुष्टि, 4 की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 288 मरीज मिले हैं। इस दौरान 661 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं चार कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 84, बोकारो से 45, चतरा से 0, देवघर से 13, धनबाद से 26, दुमका से 04, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 29, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 3,गुमला से 16, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 2, खूंटी से 1, कोडरमा से 3, लातेहार से 13, लोहरदगा से 0, पाकुड़ 1,पलामू से 9, रामगढ़ से 2,साहेबगंज से 3, सराईकेला से 7 सिमडेगा से 3,पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 9 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल मरीजों की संख्या 105781 हो गई हैं। 3291 सक्रिय मामले हैं जबकि अबतक 101569 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 921 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article