झारखंड में मिले कोरोना के 198 पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रविवार को 198 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई हैं। राहत की बात यह है कि आज एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई हैं।

वहीं राज्य में 214 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 69, बोकारो से 15, देवघर से 7, धनबाद से 7, दुमका से 7, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 29, गढ़वा से 6, गोड्डा से 1, गुमला से 8, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 10, लातेहार से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 8, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 4 मरीज मिले हैं।

राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 108984 हो गए हैं। 2138 सक्रिय केस हैं। वहीं अबतक 105883 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 963 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.15 प्रतिशत है।

Share This Article