झारखंड DGP नीरज सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से लौटे घर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

वह पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और घर लौट आए हैं। कुछ दिन पूर्व उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक डीजीपी की पत्नी भी संक्रमित हो गई थीं।

उन्हें भी इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना की दूसरी लहर में तमाम तबके के लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। झारखंड पुलिस के करीब 665 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।

इसमें सात आईपीएस,पांच डीएसपी, इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और सिपाही संक्रमित हैं।

बावजूद इसके पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैदी से लोगों को वैश्विक महामारी में दिन- रात मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

Share This Article