लातेहार में पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह जंगल से भापका माओवादी के सब जोनल कमांडर किशोर सिंह उर्फ बिमल जी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सब जोनल कमांडर पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था। यह मनिका थाना क्षेत्र के मटलौंग गांव का रहने वाला था।

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह गांव के निकट भाकपा माओवादी के कई बड़े आने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस ने अभियान एएसपी विपुल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। अभियान के क्रम में पुलिस जब कुमंडीह जंगल में पहुंची को वहां एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा।

भागने के क्रम में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह माओवादी का सब जोनल कमांडर है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 मामले दर्ज हैं।

Share This Article