जामताड़ा में अपराधियों ने की 2 लाख 33 हजार रूपये की लूट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह में सीएसपी संचालक से दो लाख 33 हजार रूपये की लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की है।

जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक सुमन पंडित नारायणपुर से एसबीआई से रूपये उठाकर सीएसपी जा रहे थे।

इसी क्रम में भैयाडीह के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर रूपये लूट लिये।

जानकारी के अनुसार सुमन पंडित नारायणपुर थाना के कुर्ता में सीएसपी केंद्र चलाते हैं।

सुमन पंडित ने घटना की सूचना नारायणपुर थाना को दी है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share This Article