झारखंड : अपराधियों ने बैंक कर्मचारी को मारी गोली, रुपय से भरा बैग लेकर भागे

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भूली थाना अंतर्गत आजाद नगर समीप मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने उज्जीवन बैंक के कर्मचारी को गोली मार कर रुपये से भरा बैग एवं उसकी दो पहिया वाहन लेकर भागने में सफल हो गए।

घायल युवक को हीरक रोड में अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी जांघ में गोली लगी है। घटना के बारे में भुक्तभोगी झरिया के चौथाई कुल्ही निवासी राजा कुमार सिंह के अनुसार सुबह नौ बजे भूली आजाद नगर की महिलाओं से रिकवरी करने गया था।

कई महिलाओं से पैसे इकट्ठा करने के बाद वह पैसे लेकर अपनी बाइक से लौट रहा था। कुछ ही दूरी पर दो युवकों ने रोकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। उसने भी पूरी ताकत लगा दी और बैग छीनने नहीं दिया। छीना झपटी के बीच अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो उसे लगी नहीं। पर दूसरी गोली उसके जांघ में लग गई और वह गिर गया। उसे खून से लथपथ छोड़ अपराधी बैग और बाइक लेकर भाग गए।

स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने भली पुलिस को घटना की सूचना दी गई , थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और घायल को अशर्फी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। घायल राजा के अनुसार, दोनों अपराधी मास्क‍ लगाए हुए थे, जिस वजह से उन्हें पहचान नहीं सका। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।

Share This Article