मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terrorist Attack in Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (Crocus City Hall) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ।

तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने Moscow के क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई।

मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल crocus-city-hall-terrorist-attack-in-moscow-more-than-60-people-died

प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटनास्थल पर अपराध और रूसी जांच समिति के विशेषज्ञ आंतरिक मामलों के मंत्रालय और संघीय सुरक्षा सेवा की संचालन इकाइयों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं।

मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल crocus-city-hall-terrorist-attack-in-moscow-more-than-60-people-died

क्रास्नोगोर्स्क शहर के स्वास्थ्य विभाग ने घायलों की सूची जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, क्रोकस सिटी हॉल पर आतंकवादी हमले के बाद मॉस्को समयानुसार सुबह 2:00 बजे तक 80 लोगों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया।

विभाग ने अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

मॉस्को में आतंकी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल crocus-city-hall-terrorist-attack-in-moscow-more-than-60-people-died

Share This Article