रांची में खिलौना पिस्टल के बल पर लूटकांड को अंजाम दे रहे बदमाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में नकली हथियार के बल पर लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। जी हां, चुटिया इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लाइटर पिस्टल के सहारे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 

हालांकि पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों को एक घंटे के अंदर ही धर दबोचा। 

रांची के चुटिया इलाके में लाइटर पिस्टल के बल मोबाइल और पैसे लूटने वाले दो अपराधी दबोचे गए हैं। 

इनमें कर्बला टैंक रोड निवासी, चाइना टोली निवासी मो शाहिद और कर्बला चौक इमारत निवासी मो. सोहैल उर्फ बंटी शामिल हैं। 

ऐसे दबोचे गए लुटेरे

दोनों ने क्लब रोड में कडरू पुल टोली निवासी राजीव पूर्ति से लाइटर पिस्टल के बल पर लूटपाट की थी। 

डर से राजीव ने अपना मोबाइल और पैसे दे दिए। 

इसके बाद अपने दोस्तों के साथ दोनों अपराधियों का पीछा किया तो दोनों एक डोसा प्लाजा के बाथरूम में घुस गए। 

इसी बीच राजीव ने पास में खड़े पीसीआर के जवानों से मदद मांगी और उन्हें बताया कि उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। 

जैसे ही पीसीआर के जवानों को यह सूचना मिली उन्होंने दोनों अपराधियों को धर दबोचा।

दोनों अपराधी पुलिस के डर से बाथरूम में छुपे हुए थे।

Share This Article