कमजोर हुआ बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान, जानिए अब कैसा रहेगा झारखंड का मौसम ….

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : चेन्नई और पुडुचेरी के तट से टकराने के बाद बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल (Fengal) तूफान रविवार को ही कमजोर पड़ चुका है।

Ranchi मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके असर से Jharkhand में रांची समेत विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे थे।

सोमवार को भी थोड़ा-थोड़ा इसका असर दिखा। इस तूफान की वजह से रविवार को पश्चिमी सिंहभूम में 12.0 mm और सिमडेगा में 2.5 mm बारिश दर्ज की गई थी।

फिर होगी कहीं-कहीं बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राजधानी रांची समेत झारखंड में मंगलवार तक हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह में धुंध भी रहेगी।

दिन में बादल छाए रहने और पश्चिम से ठंडी हवा आने से ठंड लगेगी और पारा सामान्य के करीब रहेगा। कोल्हान में घने बादल छाए रहेंगे और पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

झारखंड में 4 दिसंबर से बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।

अभी दो दिनों तक झारखंड में रहेगा प्रभाव

तूफान के प्रभाव स्वरूप अगले दो दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश से कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम तापमान गिर गया है।

जमशेदपुर का अधिकतम 25.1 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा। राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ गया है।

कोल्हान में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सरायकेला का 18.6 डिग्री, सिमडेगा का 17.5, पश्चिम सिंहभूम का 16.9 और खूंटी का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Share This Article