गुमला पुलिस ने मारी रेड, 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

गुमला के रामनगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
गुमला: गुमला जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रामनगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

कैसे हुई छापेमारी?

थाना प्रभारी दिनेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर इलाके में कुछ संदिग्ध युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी (CO) हरीश कुमार और पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने रामनगर स्थित बिजली ऑफिस के सामने मंदिर के पास घेराबंदी कर रेड की।
जैसे ही तस्करों की नजर पुलिस टीम पर पड़ी, मौके पर मौजूद दो युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए खदेड़कर एक आरोपी गौतम राम को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी ओमन दास मौके से फरार हो गया।

आरोपी के पास से क्या हुआ बरामद?

पकड़े गए युवक गौतम राम की जब तलाशी ली गई, तो उसकी जींस की दाहिनी जेब से एक सफेद प्लास्टिक और कागज में लिपटा हुआ ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) बरामद किया गया।
गुमला पुलिस ने आरोपी गौतम राम को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार हुए ओमन दास की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशाखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।