मालदा टाउन और दीघा के बीच चलेगाी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल 

दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन और दीघा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल और ठहराव की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और दीघा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन संख्या 03465/03466 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस ट्रेन का ठहराव अंदुल, मेचेदा, तमलुक और कांथी स्टेशनों पर रहेगा। इस ट्रेन के शुरू होने से पूजा के दौरान दीघा जाने वाले पर्यटकों और घर लौटने वाले यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।

मालदा टाउन से दीघा (03465): प्रत्येक शनिवार दोपहर 13:10 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और उसी दिन रात 23:00 बजे दीघा पहुंचेगी।

दीघा से मालदा टाउन (03466): वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार रात 23:40 बजे दीघा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।