सीआरपीएफ 30 साल पहले खत्म किए गए सेना के रैंक बहाल करने पर विचार कर रहा

CRPF पदोन्नति में देरी दूर करने और पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने के लिए लांस नायक और नायक रैंक बहाल करने पर विचार कर रहा है। जवानों से सुझाव मांगे गए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ पदोन्नति में देरी की समस्या दूर करने और सेना से सेवानिवृत्त होने वाले ‘अग्निवीरों’ को समायोजित करने के लिए 30 साल पहले समाप्त किए गए लांस नायक और नायक के सैन्य रैंक बहाल करने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ मुख्यालय ने देशभर में बल की सैकड़ों क्षेत्रीय इकाइयों को दो दिन के भीतर संबंधित पक्षों के साथ बैठकें या ‘सैनिक सम्मेलन’ आयोजित करने और इस संबंध में जवानों के विचार जानने को कहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।