IED विस्फोट में CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल

घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हान के DIG अजय लिंडा भी रेलवे अस्पताल पहुंचे थे। SP आशुतोष ने बताया नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोइलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र के ईचाहातू जंगल में गुरुवार को IED विस्फोट होने से CRPF 60 वीं बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातू जंगल में CRPF और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जवान जमीन में प्लांट IED की चपेट में आ गया।

बटालियन के जवान रेलवे अस्पताल पहुंचे

IED विस्फोट होने से CRPF के जवान शेषमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची (Ranchi) ले जाने की तैयारी चल रही है।

घटना के बाद CRPF के वरीय अधिकारियों के अलावा बटालियन के जवान रेलवे अस्पताल पहुंचे थे।

IED विस्फोट में एक जवान घायल हुआ

घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हान के DIG अजय लिंडा भी रेलवे अस्पताल पहुंचे थे। SP आशुतोष ने बताया नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान IED विस्फोट में एक जवान घायल हुआ है।

Share This Article