सीयूजे में खराब भोजन के विरोध में धरने पर बैठे छात्र, दो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में खराब मेस भोजन और शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में करीब एक हजार छात्र धरने पर बैठे, दो छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस के भोजन की खराब गुणवत्ता और अचानक शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। रविवार को विश्वविद्यालय के चार छात्रावासों के लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं मेस व्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को उग्र रूप देते हुए दो छात्र अंकित कुमार और मृत्युंजय कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेस व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से मेस के खाने का स्तर सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर उनका आंदोलन खत्म करा दिया जाता है और हालात जस के तस बने रहते हैं।

दूसरी ओर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. अनुराग लिंडा ने बताया कि बीते दो हफ्तों से मेस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि पुरानी दरों के आसपास ही बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन कई एजेंसियां इस शर्त पर काम करने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। फिलहाल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।