HomeUncategorizedआज दोपहर चक्रवात हामून के मध्य तट से टकराने की आशंका

आज दोपहर चक्रवात हामून के मध्य तट से टकराने की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ढाका/नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून (Cyclone Hamun) अब गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है। आज दोपहर तक इसके बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव के मध्य तट से टकराने की आशंका है।

भारत के ओडिशा और तमिलनाडु में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा कि भारत में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हामून उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था।

समुद्री बंदरगाहों के आसपास चेतावनी जारी

बांग्लादेश के मौसम कार्यालय के मुताबिक चटगांव, कॉक्स बाजार, मोंगला और पायरा के समुद्री बंदरगाहों के आसपास चेतावनी जारी गई है। हामून मंगलवार देररात 1 बजे तट को पार कर गया।

यह चटगांव में सतकानिया के पास एक गहरे अवसाद में कमजोर हो गया। इसके और आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का कहना है कि बुधवार को जब यह तट से टकराएगा तो उस समय इसकी स्थिति गंभीर दबाव के क्षेत्र जैसी होगी। इसमें तेज हवाएं तो चलती हैं, लेकिन ज्यादा नुकसान का खतरा नहीं रहता। अभी चक्रवात में 65-70 से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...