झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

किन क्षेत्रों में कितनी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रांची में 21 मिमी, खूंटी में 48 मिमी, बहरागोरा में 42.4 मिमी, गुडाबांधा में 33.4 मिमी, जमशेदपुर में 32.6 मिमी, पुटकी में 31.2 मिमी, अड़की और नामकुम में 25 मिमी, हरिहरगंज में 24 मिमी, खरसावां में 22.8 मिमी, नीमडीह में 22.4 मिमी और धालभूमगढ़ में 21.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान में उतार-चढ़ाव

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक तापमान देवघर में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम लातेहार में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, जमशेदपुर में 32.1 डिग्री, डालटेनगंज में 30.6 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण रांची और आसपास के इलाकों में ठंड का अहसास बढ़ गया।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 1 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 नवंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर के बाद आसमान साफ होने की संभावना है, जिसके बाद सर्दी का प्रभाव और बढ़ेगा।

Share This Article