श्रीनगर में झारखंड के निवासी की मिली डेड बॉडी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्रीनगर (Srinagar) शहर में सोमवार को एक गैर-स्थानीय मृत पाया गया।

पुलिस (Police) ने गैर स्थानीय की पहचान रांची (झारखंड) के अरुण कुमार के रूप में की है।

पुलिस ने कहा कि वह शहर के राजबाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिला था।

मिले थे बेहोशी की हालत में

पुलिस ने कहा कि बेहोशी की हालत में मिले अरूण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

कानून के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

TAGGED:
Share This Article