पाकुड़ में खेत से मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का शक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव के बाहर खेत में शुक्रवार की सुबह लगभग एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सदल बल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस निरीक्षक मृतका चांदनी सोरेन(36) बलियाडंगाल की ही रहने वाली थी। उसकी दूसरी शादी गांव के सिकंदर मुर्मू के साथ हुई थी।

पहले पति से उसकी एक बेटी भी है।उसका अपने पति से कुछ दिनों से खटपट चल रहा था।जिससे दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

वहीं मृतका की मां ने पुलिस को चांदनी के पति पर हत्या करने की बात कही है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

उधर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।हत्यारा जल्द ही गिरफ्त में होगा।

Share This Article