देहरादून में हुंडई के शोरूम में लगी आग

देहरादून के क्लेमेंटाउन स्थित हुंडई शोरूम में तड़के भीषण आग लगने से तीन-चार कारें जल गईं, दमकल की आठ गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में स्थित हुंडई के एक शोरूम में बृहस्पतिवार को आग लग गयी जिससे उसमें रखी तीन—चार कारें जलकर राख हो गयीं । पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस के मुताबिक, अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई । आग तड़के करीब पांच बजे लगी जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए । लगभग आठ दमकल वाहनों द्वारा तीन घंटे तक चलाए गए अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया । आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है ।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।