दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कल्पना सोरेन से की बात, कल्पना ने ‘एक्स’ पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kejriwal Talked to Kalpana Soren : रविवार को झारखंड के पूर्व Chief Minister Hemant Soren की पत्नी कल्पना सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बात की।

उन्होंने सोरेन परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया। कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए Arvind Kejriwal को धन्यवाद जताया।

कल्पना ने सोशल मीडिया पर जो लिखा…

कल्पना सोरेन ने ‘X’ पर जो पोस्ट लिखा है, वह इस प्रकार है- आज दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal से फोन पर बातचीत हुई। Arvind जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखंड योद्धा हेमंत जी और झामुमो परिवार के साथ हैं।

आगे लिखा, केंद्र सरकार और BJP का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखंड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और BJP के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।

Share This Article