दिल्ली में पुरानी इमारत तोड़ते वक्त हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक मजदूर की जान गई

दिल्ली के जसोला में पुरानी इमारत तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Building Demolition : राजधानी के जसोला इलाके में शनिवार को एक पुराने भवन को तोड़ने (डिमोलिशन) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इमारत की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 24 वर्षीय विजय की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में भवन गिराने का ठेका लेने वाले शमशुद्दीन को हिरासत में लिया गया है, जबकि इमारत के मालिक खुर्शीद की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित परिसर को सील कर दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि भवन गिराने के दौरान सुरक्षा मानकों और कानूनी नियमों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही डिमोलिशन की अनुमति और संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।