बड़ी खबर: दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मची चीख-पुकार

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत की खबर है। दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आगलगी में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत की खबर है। जबकि 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अब भी इमारत के भीतर फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और अन्य दमकल यूनिट्स को मौके पर लगाया गया। फायर टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि अबतक आग लगने के कारणों को पता अबतक नहीं चल पाया है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि दमकल विभाग को सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।