HomeUncategorizedनाबालिग लड़की का अपहरण कर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले दबोचे गए 3...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले दबोचे गए 3 आरोपी, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kidnapped and Raped Case: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। फिर उसे वेश्यावृत्ति (Prostitution) में धकेल दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला तब सामने आया जब पुलिस को सूचना मिली कि उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक महिला वेश्यावृत्ति का अड्डा चला रही है।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) मनोज कुमार मीणा (Manoj Kumar Meena) ने कहा कि पुलिस टीम ने शनिवार को परिसर में छापा मारा और बिहार के अररिया जिले की रहने वाली नाबालिग को कटरा आत्मा राम (सदर बाजार) के एक घर में बंद पाया गया।

ऑपरेशन से पता चला कि उसे कैद में रखने का मकसद वेश्यावृत्ति था। कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था और जबरन यहां रखा गया था।

DCP ने कहा, ”अररिया जिले के रहने वाले इरशाद (30), संजारी (36) और हसीबुल (45) नाम के आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण किया। उसे बंधक बनाया और महीनों तक वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।”

DCP  ने कहा…

पुलिस जांच के अनुसार, इरशाद ने वेश्यावृत्ति के लिए लड़की का अपहरण किया था और उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध कुछ महीनों तक बताए गए पते पर रखा था। हसीबुल की पत्नी संजारी ने लड़की को बंधक बनाने और व्यक्तियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने की सुविधा प्रदान करने में भूमिका निभाई।

हसीबुल ने लड़की को कैद करने और यौन गतिविधियों के लिए व्यक्तियों को लाने में भूमिका निभाई। DCP  ने कहा कि रविवार को सदर बाजार पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 368A, 370, 370A, 376, 34 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़िता को पहले किसी अन्य घर में कैद किया गया होगा और पुलिस की नजर से बचने के लिए उसे स्थानांतरित किया जा रहा था। DCP ने कहा, “वह अनाथ है और पांच-छह महीने पहले उसके मूल स्थान से उसका अपहरण (Abduction) कर लिया गया था। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है और आगे की जांच जारी है।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...