यमुना ब्रिज पर ट्रेनों का आवागमन अस्थायी रूप से सस्पेंड, नदी का जलस्तर बढ़ने से…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जलस्तर (Yamuna’s Water Level) खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद रेलवे ने मंगलवार को पुराने यमुना ब्रिज (Yamuna Bridge) पर रेल यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दीपक कुमार (Deepak Kumar) ने कहा, “आज (मंगलवार) सुबह 6 बजे से पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”

हाई अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage) से पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, जल स्तर अब 206.24 मीटर पर मंडरा रहा है, इससे हाई अलर्ट (High Alert) जारी हो गया है।

Share This Article