देवघर : दुकान पर चाय पी रहे व्यक्ति की बम मारकर हत्या

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले के कोरियासा राज्यकृत मध्य विद्यालय के सामने करीब 6 अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की बम मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह के समय चाय की दुकान पहुंचे थे तभी अपराधी वहां पहुँच कर उन पर बम से हमला कर दिया। जिससे उनका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जमीन विवाद में हुई हत्याल- एसडीपीओ

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और कुंडा थाना पुलिस एसडीपीओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पांच से 6 अपराधियों के द्वारा जमीन विवाद को लेकर बम से मारकर हत्या की गई है। मृतक का भी अपराधि‍क इतिहास रहा है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article