महिला से पहले कुछ मजदूरों ने की छेड़खानी की कोशिश, इसके बाद मारपीट भी, फिर…

जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से कुछ मजदूरों ने बुधवार को छेड़खानी (Molestation) की कोशिश की। असफल होने पर महिला के साथ मारपीट की।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar Molestation : जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से कुछ मजदूरों ने बुधवार को छेड़खानी (Molestation) की कोशिश की। असफल होने पर महिला के साथ मारपीट की।

मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मापीट की, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने जवानों की तैनाती कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुमैठा गांव के करीब Stadium के पीछे उक्त महिला शौच के लिए गई थी। उसी दौरान स्टेडियम में मौजूद मजदूरों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

जब महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो मजदूरों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद मजदूर फिर कुमैठा स्टेडियम (Kumaitha Stadium) में घुस गए।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करते हुए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचकर वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की। DC ने SP को इस मामले में तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

 

Share This Article