सड़क हादसे में घायल होने की कही बात
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात एक व्यक्ति घायल रौशन कुमार को देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में रौशन ने डॉक्टरों को बताया कि वह दुर्घटना में घायल हुआ है। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि उसे गोली लगी थी। गोली उसके सिर और आंख के पास लगी थी।
अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति फरार
मामले का खुलासा होने के बाद अस्पताल कर्मियों ने रौशन को लेकर आए व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस फिलहाल रौशन को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति और घटना में इस्तेमाल हुई बुलेट के संबंध में जानकारी जुटा रही है। युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


