देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात 39 पुलिसकर्मी निलंबित

मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त 506 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया जबकि अस्थाई TOP, रूट लाइन और विधि व्यवस्था में लगे 39 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: झारखंड के विभिन्न जिलों से देवघर श्रावणी मेला (Deoghar Shravani Mela) के दौरान प्रतिनियुक्ति बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी को पुरस्कृत (Policeman Rewarded) किया गया।

साथ ही ड्यूटी में लापरवाह और अनुशासनहीनता पुलिसकर्मियों (Careless and Indiscipline Policemen) को निलंबित होना पड़ रहा है।

मेला ड्यूटी (Mela Duty) में प्रतिनियुक्त 506 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया जबकि अस्थाई TOP, रूट लाइन और विधि व्यवस्था में लगे 39 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

मेला के लिए बनाए गए अस्थायी ओपी, यातायात ओपी और रूट लाइनिंग में तैनात कई पुलिसकर्मी अनुपस्थित होने, शराब पीकर ड्यूटी करने, लोगों को भड़काने सहित कई आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित किये गये हैं।

पुलिसकर्मी को 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया

निलंबित होने वाले जवानों में रांची, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, गिरीडीह, लोहरदगा, जामताड़ा, गढ़वा, देवघर, विशेष शाखा, प्रशिक्षण केद्र नेतरहाट के पुलिसकर्मी शामिल हैं। बोकारो और सिमडेगा के सबसे अधिक पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं।

देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिसकर्मी ने एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक देसी पिस्टल के साथ हर्ष राज सिन्हा और पवन कुमार यादव को गिरफ्तार गिरफ्तार किया।

इसमें शामिल विभिन्न जिले से मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मी (Policeman) को 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। SI विजय कुमार किण्डो, आरक्षी निरंजन उरांव, अनिल कुमार साहू, राजू साहू और अमर कुमार का नाम शामिल हैं।

Share This Article