

मुंबई: अपनी दिल्ली यात्रा के बाद राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि उनका यह दौरा राज्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए है।





फडणवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह आगे भी निभाते रहेंगे।
