रांची : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लिंक रेक के देर से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (वाया रांची) के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन आज 1 सितंबर को अपने तय समय शाम 4 बजे धनबाद से रवाना होने वाली थी लेकिन अब यह ट्रेन शाम 6 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी। यानी यात्रियों को पहले से तय समय से 2 घंटे की देरी से ट्रेन मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें।
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर! धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस आज 2 घंटे लेट, जानें टाइमिंग
लिंक रेक के देर से चलने के कारण धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस आज 1 सितंबर को दो घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन अब शाम 6 बजे धनबाद से चलेगी।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
