पलामू में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, सोन नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तरी कोयल समेत कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। मेदिनीनगर के निचले इलाकों में एक बार फिर पानी भर गया है, जबकि हुसैनाबाद क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। पलामू पुलिस तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कर लोगों को नदी से दूर रहने की अपील कर रही है। नदी के बीच बने टीलों और निचले इलाकों में जाने से भी मना किया गया है और लोगों को सुरक्षा का खाश ध्यान रखा जा रहा है ।

बढ़ते जलस्तर से सोनपुरवा, देवरी खुर्द, देवरी कला, बुधुआ, बड़ेपुर और दंगवार समेत कई इलाके प्रभावित हुए हैं। कुछ जगहों पर जमीन का कटाव भी शुरू हो गया है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, नॉर्थ कोयल समेत अन्य जलाशयों से करीब दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी सोन नदी में पहुंचा है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।