धनबाद डीसी ने विवाद मुक्त संस्थानों का छात्रवृत्ति के लिए अनुमोदन करने का दिया निर्देश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के 116 शिक्षण संस्थानों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर डीसी उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

मौके पर ई-कल्याण पोर्टल पर पूर्व से निबंधित 105 एवं नए निबंधित 11 संस्थानों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग के प्रभारी ने बताया कि टीम बनाकर सभी संस्थानों की जांच की गई है।

उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर विरोधाभास, त्रुटि मिलने तथा दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर वैसे शिक्षण संस्थानों की पुनः जांच करने का निर्देश दिया।

जांच के दौरान संस्थान की मान्यता, भौतिक रूप से संचालित है या नहीं, संस्थान का भवन, छात्रों की संख्या तथा पोर्टल पर अंकित डाटा से सत्यापित कर आगे की कार्रवाई करने, संस्थान के फोटोग्राफ मंगाने उन्हें नोटिस देकर सारे दस्तावेज मंगाने का निर्देश दिया।

Share This Article