सिंह मेंशन समर्थक बुधन मर्डर मामले में पूर्व सांसद का भतीजा अभिषेक अरेस्ट, अन्य आरोपियों को..

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former MP’s nephew Abhishek arrested: शनिवार को सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल उर्फ भीम कुमार मंडल को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस कांड में पुलिस ने पूर्व सांसद के भतीजे नामजद आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को अरेस्ट अरेस्ट कर लिया है।

अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बजरंगी पांडेय और पप्पू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह जानकारी झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन ने दी है। कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया था।

बता दें कि मर्डर का घटनास्थल धनसार थाना से महज 300 मीटर दूर है। घटना के समय बुधन मंडल धनसार थाना के समीप स्थित अपने होटल से खाना लेकर बाइक से घर जा रहा था।

इस दौरान विक्ट्री कोलियरी की बस्ती के पास पीछे से अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद भीम को SNMMCH लाया गया। गंभीर स्थिति के बाद परिजन उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Share This Article