रांची से राउरकेला घूमने आई नाबालिक से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, इसके बाद…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Three youths gang-raped a minor girl: ओडिशा के राउरकेला में रांची से घूमने आई एक नाबालिक लड़की के साथ तीन लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

लड़की अपनी एक सहेली के साथ राउरकेला में घूमने आई थी। घटना शनिवार देर शाम राउरकेला के प्लांट साइड थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

रविवार को पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आरोपियों और पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जाता है कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  FIR दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और टीम गठित कर सभी आरोपियों को छापेमारी कर दबोच लिया।

Share This Article