राजधानी में कांटाटोली फ्लाई ओवर का जल्द होगा उद्घाटन, निर्माण कार्य मुकम्मल…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kanta toli flyover will be inaugurated soon: राजधानी रांची में लंबे समय से कांटाटोली फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा था। अब इसके जल्द उद्घाटन का वक्त आ गया है, क्योंकि निर्माण कार्य लगभग मुकम्मल हो चुका है।

इसमें कुल 486 सेगमेंट बनाया गया है। इस फ्लाई ओवर पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद मेन रोड और कडरू ब्रिज पर दबाव कम होगा। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने फ्लाईओवर को 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा है।

गौरतलब है कि यह फ्लाईओवर योगदा सत्संग आश्रम, बहुबाजार से शांति नगर, कोकर तक (वाया कांटा टोली चौक) तक बनाया गया है। इसकी लंबाई 2240 मीटर है। निर्माण पर 224.94 करोड़ रुपए खर्च हुए है। यह Flyover प्रीकास्ट सेगमेंटल प्रणाली से बन रहा है।

Share This Article