
Dhanbad NEET Exam : धनबाद जिले में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त पूरा करने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, एसएसपी प्रभात कुमार के आदेशानुसार वरीय अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जाँच के बाद ही परीक्षार्थीयो को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है, पुलिस अधिकारी पूरे समय केंद्रों के आसपास गश्त करते रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में पूरा कराने के लिए सभी जरूरी इंतजामात किए गए हैं, किसी भी तरह की गड़बड़ी या परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

