एक नेता के बेटे ने दूसरे के बेटे को दी जान से मारने की धमकी, गाड़ी ओवर टेक कर…

गौरतलब है कि 26 अगस्त 2023 को सरायढेला थाना क्षेत्र में बिल्डर बिक्रम सिंह के पुत्र आकाश सिंह के साथ भी मारपीट की थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे आशीष मंडल पर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने गाड़ी ओवर टेक कर पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त 2023 को सरायढेला थाना क्षेत्र में बिल्डर बिक्रम सिंह के पुत्र आकाश सिंह के साथ भी मारपीट (Beating) की थी। उसके बाद आज पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल को पिस्टल चमकाया।

बड़वा अड्डा थाना पहुंचे शिकायत करने तो…

बताया जाता है कि इस संबंध में अपनी शिकायत लेकर आशीष मंडल (Ashish Mandal) बरवाअड्डा थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि यह क्षेत्र सदर थाना में है। उसके बाद आशीष मंडल और उनकी पत्नी सदर थाना शिकायत करने पहुंचे।

आशीष मंडल ने बताया कि रणविजय सिंह के पुत्र ने मंगलवार को मेमको मोड़ के पास उनकी गाड़ी को ओवर टेक कर पिस्टल निकाल लहराने लगा और धमकी देने लगा। इस संबंध में सिटी SP के पास पहुंचकर मामले का शिकायत दर्ज की है।

Share This Article