धनबाद पुलिस ने गैंग रेप के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के जोड़ापोखर पुलिस ने गैंग रेप के दो आरोपी सुनील यादव और करण कुमार धोबी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिफ्तारी बिहार के आरा से की गई है। गिरफ्तार करने के लिए जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने एक टीम बनाई थी।

जिसमे एसआई सुमन सिंह, मुकेश राउत सहित अन्य को शामिल किया था।

टीम ने बिहार के आरा जिला के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव के किनारे सड़क पर खड़े सुनील यादव और करण को गिरफ्तार किया है।

दोनों को लेकर गुरुवार को पुलिस जोड़ापोखर पहुंची है। जबकि सिमरन खातून, पूर्व मंत्री का रिश्तेदार महेंद्र यादव, अनिल ठाकुर फरार है। नाबालिग पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 194/21 में मामला दर्ज किया गया है।

17 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां को रुपये का प्रलोभन देकर मामला को दबाने का प्रयास किया गया था।

पीड़ित परिवार ने सिंदरी डीएसपी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी। उसके बाद पीड़िता का बयान थाना में दर्ज किया गया।

पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच और न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवा चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापे्मारी कर रही है।

Share This Article