धर्मशाला में बीजेपी का परचम, 17 में 11 सीटें जीतकर कांग्रेस को पीछे छोड़ा

धर्मशाला नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 17 में से 11 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। विधायक सुधीर शर्मा ने इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का जनादेश बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हिमाचल: हिमाचल के बीजेपी नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश और बीजेपी के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

धर्मशाला की 17 सीटों में से 11 सीटों पर बीजेपी की जीत

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जबकि कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर सिमट गई है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है. यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता ने बीजेपी के पक्ष में और कांग्रेस के खिलाफ अपना जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता को केवल परेशान करने का कार्य किया है। कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता का यही असंतोष आज चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.