बंगाल में लोकतंत्र ‘बंदूक के दम पर’ चल रहा : धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर उठाए सवाल, ममता बनर्जी पर जनादेश न मानने का आरोप लगाया, कहा सत्ता जिम्मेदारी नहीं अधिकार बनती जा रही है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र ‘‘बंदूक के दम पर’’ चल रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनावी जनादेश की भावना को स्वीकार न करने का आरोप भी लगाया। प्रधान ने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में कहा कि जनादेश को ‘‘जनता की आवाज’’ के बजाय ‘‘अस्वीकार किए जा सकने वाले सुझाव’’ की तरह लिया जा रहा है, जिससे यह सवाल उठता है कि सत्ता को जिम्मेदारी माना जा रहा है या अधिकार।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।