
तमिलनाडु : तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं और किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा नहीं छुआ है। हालांकि विजय ने पहले ही चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है और कांग्रेस भी समर्थन देने को तैयार है।
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) ने मंगलवार (5 मई) को कहा कि उसने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को समर्थन देने पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा है। कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में टीवीके को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
कांग्रेस के अलावा इन पार्टियों का भी होना चाहिए साथ
हालांकि कांग्रेस के पास महज 5 सीटें ही हैं ऐसे में सरकार बना पाना संभव नहीं है। टीवीके पास 108 सीटें और सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का आंकड़ा छूना जरुरी है।
बताया जा रहा है कि जिन पार्टियों के समर्थन का संकेत मिल रहा है, वे भी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) के साथ जुड़ी हुई हैं – इनमें कांग्रेस शामिल है, जिसने पांच सीटें जीती हैं, साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM), और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) भी शामिल हैं, जिन्हें दो-दो सीटें मिली हैं।

