बोकारो में पारिवारिक कलह में कीटनाशक खाकर दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भेंडरा यादव टोला में एक दंपती ने पारिवारिक कलह में कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार के अहले सुबह की है।

सुबह जब 32 वर्षीय अशोक यादव और उसकी 28 वर्षीय पत्नी बुल्लू देवी के कीटनाशक खाने की बात सामने आयी, तो पूरे गांव में यह खबर फैल गई।

इस बीच परिजनों ने गांव के एक वाहन में दोनों को किसी तरह लेकर सेक्टर-4 के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

वहां दोपहर बाद डाक्टरों ने जबाव देते हुए उन्हें रांची के लिए रेफर कर दिया।

रांची ले जाने के क्रम में ओरमांझी के पास पहले पत्नी और उसके कुछ देर बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन रास्ते ही दोनों शवों को लेकर गांव पहुंच गए। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना नावाडीह थाना को शाम में िमली। पुलिस गुरुवार सुबह दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

इसकी जानकारी पूरे गांव वालों को थी। मंगलवार रात को लोगों ने उनके घर से हल्ला-हंगामे की आवाज भी सुनी थी।

लेकिन, उनके घर पर जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका।

Share This Article