नयी दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि वह अपने खिलाफ बनाए जा रहे तमाम ‘‘नकारात्मक माहौल’’ से वाकिफ हैं, लेकिन आलोचनाओं से डरते नहीं हैं।
शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के पहले संगीत कार्यक्रम के कुछ घंटे बाद इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र में 42 वर्षीय गायक ने कहा कि वह जब तक चाहेंगे, काम करते रहेंगे।



