मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने समारोह की तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि दीक्षांत समारोह के दौरान लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article